हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की एक दिल दहलाने वाली करतूत सामने आयी है। सिपाही बीच सड़क पर एक युवक को इस कदर बेरहमी से पीटा की लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लड़के की मौत के बाद भी सिपाही का दिल नहीं पसीजा और उसने अपराध को छुपाने के लिये लड़के की लाश को मेरठ के पास गंग नहर में फेंककर ठिकाने लगा दिया।
बीच सड़क पर युवक को पीट-पीटकर मार डालने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही का नाम मोनू सिरोही है। आरोप है कि इसने लड़के की इतनी बुरी तरह पिटाई की जिससे लड़के की मौत हो गयी। लड़के के परिवार वालें ने जब मामला दर्ज कराना चाहा तो न्यू अशोक नगर के एसएचओ ने मामला भी दर्ज नहीं किया।
इस घटना को जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमे साफ दिख रहा है कि सादी वर्दी में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल दो युवकों की जमकर पिटाई कर रहा है। वीडियो में कांस्टेबल समेत कुल 6 लोग है। वीडियो के शुरूआत में कांस्टेबल एक युवक की जमकर पिटाई कर रहा है। जबकि एक दूसरा व्यक्ति दूसरे युवकी की पिटाई कर रहा है। दूसरा युवक अचानक वहां से भाग जाता है लेकिन दूसरे यवुक को कांस्टेबल के साथ मौजूद लोग घेर लेते हैं औऱ कांस्टेबल उसकी पिटाई करता रहता है। कुछ देर बाद कांस्टेबल की पिटाई से वह युवक मौके पर ही गिर जाता है, जिसे कांस्टेबल और उसके साथी वहां खड़ी कार में डालने का प्रयास कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल समेत इन आरोपियों की पिटाई के कारण युवक की मौत हो गई, इसके बाद उसकी लाश को गंग नहर में फेंक दिया गया।
मामला सामने आने के बाद अब आरोपी पुलिस कांस्टेबल मोनू सिरोही को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। उसके साथ और कौन लोग थे, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। लड़के की पिटाई क्यों की गई, इसका जबाव भी अभी तक पुलिस नहीं दे सकी है।
बताया जाता है कि यह वीडियो13 जून का है। मृतक लड़के के परिवार वालों न्यू अशोक नगर थाने में लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन बताया जाता है कि न्यू अशोक नगर थाने के एसएचओ ने 24 घंटे बीत जाने के बावजूद किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज नहीं की थी।
डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। इसके साथ ही एफआईआर दर्ज न करने वाले न्यू अशोक नगर थाने के एसएचओ को भी सस्पेंड कर लिया गया है।
Published : 29 July 2021, 6:08 PM IST
Topics : अशोक नगर कांस्टेबल दिल्ली पुलिस पिटाई मोनू सिरोही मौत सिपाही हत्या
No related posts found.