हिंदी
महराजगंज: साइकिल से एवरेस्ट फतह करने निकले शिवम पटेल की साहसिक यात्रा की खबरें डाइनामाइट न्यूज़ सबसे पहले अपने पाठकों को पहुंचाता रहा है। अब शिवम पटेल को लेकर सबसे बड़ी खबर है, जिसका सभी को इंताजर था। शिवम पटेल ने साइकिल से एवरेस्ट फतह करने का विश्व रिकार्ड बना लिया है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के करौता गांव के रहने वाले 18 वर्षीय शिवम पटेल ने रविवार को तमाम कठिनाइयों और बाधाओं को दूर करते हुए समुद्र तट से 5600 मीटर की दूरी पर स्थित काला पत्थर पहुंच कर देश का झंडा फहराया है।
शिवम पटेल ने अपनी इस उपलब्धि को पूरे देश वासियों को समर्पित किया है।
इससे पहले शनिवार को शिवम चार किलोमीटर 400 मीटर की उचांई पार करने के बाद अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड के पास पहुंच गये थे। लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण शिवम को 2 बार चक्कर और उल्टी हुई।
आक्सीजन की कमी के चलते ऑक्सीजन की कमी के कारण शिवम को कल कुछ समय तक इंतज़ार करना पड़ा। उन्होंने रविवार सुबह अपनी यात्रा शुरू की और दोपहर का यह कीर्तिमान स्थापित किया।
शिवम पटेल के पिता रामाशीष पटेल ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में अपने बेटे की उपल्बधि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत और साहस का नतीजा है।
Published : 23 June 2024, 3:26 PM IST
Topics : Courageous Cyclist Kala Patthar others tricolor उत्तर प्रदेश जनपद महराजगंज शिवम पटेल साहसी युवक
No related posts found.