दिल्ली में कंझावला जैसा दूसरा कांड, बाइक सवार को घसीटता रहा कार चालक, दर्दनाक मौत, जानिये पूरा अपडेट

दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर कार सवार एक व्यक्ति ने वाहन से कथित तौर पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटर साइकिल सवार 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 May 2023, 7:02 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर कार सवार एक व्यक्ति ने वाहन से कथित तौर पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटर साइकिल सवार 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति कार के बोनट पर गिर गया। कार सवार ने इसके बावजूद गाड़ी नहीं रोकी और उसे करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात को हुई जब एक ‘स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल पर सवार दीपांशु वर्मा और उनके रिश्तेदार मुकुल वर्मा (20) को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दीपांशु हवा में उछलकर कार के बोनट पर गिर गया जबकि मुकुल सड़क पर गिर गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने कार नहीं रोकी और दीपांशु को आधे किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिसके बाद दीपांशु सड़क पर गिर गया और कार चालक फरार हो गया। दोनों पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दीपांशु को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मुकुल को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी कार चालक को रविवार को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया गया है।

Published : 
  • 3 May 2023, 7:02 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement