
महराजगंजः उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके कारण अब उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड महराजगंज ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड महराजगंज द्वारा ब्लाक फरेंदा के सीनियर स्काउट ने शुक्रवार को लोगों को रास्तों पर रोक कर जागरूक करते हुए फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाया है।
यह भी पढ़ें: वृद्ध महिला पर मनबढ़ ने किया पथराव..
स्काउट गाइड के छात्रों ने लोगों को बताया की कोराना वायरस से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं और अपने हाथो को सेनेटाइज करें। हर 20 मिनट पर हाथों को साबुन से धोएं। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान आरोग्य सेतु एप को इंस्टाल करके उसको चलाने पर जोर दिया।
Published : 8 May 2020, 5:19 PM IST
Topics : arogya setu app Maharajganj Scout and guide uttar pradesh आरोग्य सेतु ऐप उत्तर प्रदेश महराजगंज स्काउट गाइड