
महराजगंज: मिठौरा ब्लॅाक गेट का पास गिट्टी लदी ट्रक की चपेट में आने से एक छात्र बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
यह भी पढ़ें: मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस ने जारी किया अलर्ट
घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए जाम लगाया। विवाद बढ़ने की सूचना मिलने पर सीओ निचलौल के साथ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया।
यह भी पढ़ें: झांसी के पुष्पेन्द्र यादव मामले पर एडीजी एलओ का बड़ा बयान, दिये जांच के आदेश
जानकारी के अनुसार गिट्टी लाद कर ट्रक जा रहा था उसी दौरान बसवार का रहने वाला एक स्कूली लड़का ट्रक की चपेट आ गया। जिसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर ट्रक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। अभी स्थिति पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है।
Published : 11 October 2019, 6:15 PM IST
Topics : Maharajganj National police uttar pradesh उत्तर प्रदेश क्राइम पुलिस महाराजगंज राष्ट्रीय हादसा