हिंदी
नई दिल्लीः सावन के महीने की शुरुआत आज से हो गई है। सावन का महीना 22 अगस्त तक रहेगा। कल सावन का पहला सोमवार है। जानिए पूजा की विधि और महत्व।
सावन माह के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शंकर का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है।
भगवान शिव की पूजा के लिए जरूरी सामग्री
पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि।

इस तरह करें भगवान शिव की पूजा
- सावन के पहले सोमवार के दिन जल्दी उठें और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
- शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।
- भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
- भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें। भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। ध्यान रहे कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
भगवान शिव का ध्यान करें।
Published : 25 July 2021, 3:55 PM IST
No related posts found.