मौज-मस्ती में गंवाई जान, एक दिन बाद भी युवकों का नहीं चल सका पता

दिल्ली के संगम विहार में तीन युवक वैली में नहाने के लिए आए थे। तीनों युवकों के वैली में डूबने की खबर है। लगातार गोताखोरों की टीम खोज में लगी है लेकिन अब तक युवकों का कोई पता नहीं चला है।

Updated : 19 May 2017, 11:47 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः संगम विहार के वैली में नहाने और मस्ती करने गए तीन युवकों की डूबने की खबर सामने आई है। युवक शाम को झील में नहाने के लिए गए थे और तभी अचानक डूबने लगे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई लेकिन अंधेरा होने के कारण पुलिस को युवकों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें: CBSE की किताब में बच्चों को यह क्या पढ़ाया जा रहा है, पढ़िए......

पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च आपरेशन कर रही है लेकिन अब तक युवकों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। डूबने वाले तीनों युवक संगम विहार के थे।। मिलन गुप्ता (33), ऋषि गुप्ता (25) और पवन गुप्ता (25) बुधवार को संगम विहार की झील में नहाने के लिए गए थे और तभी ये हादसा हुआ। गोताखोर और पुलिस प्रशासन का अब तक सर्च आपरेशन जारी है लेकिन युवकों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

Published : 
  • 19 May 2017, 11:47 AM IST

Related News

No related posts found.