हिंदी
नयी दिल्ली: सैमसंग इंडिया देशभर में अपने शोध एवं विकास (आरएंडडी) संस्थानों के लिए 1,000 इंजीनियरों की नियुक्ति की योजना बना रही है। इन इंजीनियरों की नियुक्ति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और अन्य शीर्ष संस्थानों से की जाएगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।.
ये युवा इंजीनियर कंपनी के साथ 2023 में जुड़ेंगे और उसके बेंगलुरु, नोएडा, दिल्ली के आरएंडडी संस्थानों तथा बेंगलुरु में सैमसंग सेमीकंडक्टर इंडिया रिसर्च में नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों पर काम करेंगे।(भाषा)
Published : 30 November 2022, 3:23 PM IST
No related posts found.