Bureaucracy: समीर वी कामत डीआरडीओ के अध्यक्ष नियुक्त

प्रतिष्ठित वैज्ञानिक समीर वी. कामत को बृहस्पतिवार को रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग का सचिव तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 August 2022, 4:10 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: प्रतिष्ठित वैज्ञानिक समीर वी. कामत को बृहस्पतिवार को रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग का सचिव तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

कामत, वर्तमान में डीआरडीओ के ‘नेवल सिस्टम्स एंड मैटेरियल्स’ प्रभाग के महानिदेशक हैं और वह जी. सतीश रेड्डी का स्थान लेंगे, जिन्हें रक्षा मंत्री का वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। कामत 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने या अगले आदेश तक पद पर रहेंगे। (भाषा)

Published : 
  • 25 August 2022, 4:10 PM IST

Related News

No related posts found.