हिंदी
महराजगंज: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला सचिव रामाश्रय कुशवाहा का बीती आधी रात को हार्टअटैक से निधन हो गया।
उनके दुखद निधन पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और सिसवा विधानसभा से सपा प्रत्याशी रहे सुशील कुमार टिबड़ेवाल सहित सैकड़ों की संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता घाट पर पहुंचे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार रामाश्रय कुशवाहा निचलौल ब्लॉक के बढ़या मुस्तकीन गांव के रहने वाले थे। वे सपा के संघर्षशील नेता थे। वर्तमान में वह जिला सचिव के पद पर थे।
बीती रात उनके निजी आवास बढ़या मुस्तकीन पर उनकी अचानक तबीयत खराब हुई। परिजन इलाज के लिए निचलौल अस्पताल पर लेकर जा रहे थे तभी रात में ही उनका निधन हो गया।

रविवार दोपहर को नारायणी नदी के घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इनके अंतिम संस्कार के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष महातम यादव, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी सतीश यादव, जिला सचिव श्याम सुन्दर गुप्ता, बोनी शेख, राजेश यादव, संजय यादव, अमरनाथ यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य, हरेंद्र यादव, डाक्टर राजेश यादव, विंद्रेश कन्नौजिया, मदन यादव, राधेश्याम यादव विधानसभा महासचिव सिसवा, प्रमोद यादव, जिला सचिव राकेश सिंह ‘रिंकू’, प्रवीण सिंह, वरिष्ठ नेता घनश्याम मौर्य, अमजद खान, प्रमोद शर्मा, ईश्वर यादव, नदीम खान, सुभाष साहनी, विजय यादव, हीरा लाल जख्मी समेत सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published : 7 July 2024, 6:51 PM IST
Topics : District Secretary Former minister Maharajganj Samajwadi Party s जिला सचिव निधन पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी सुशील टिबड़ेवाल