
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी द्वारा भगवान परशुराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने के साथ-साथ गुरुकुल और शोध संस्थान भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल यूपी की मौजूदा सरकार द्वारा राज्य में कथित तौर ब्राह्मणों की उपेक्षा के चलते समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर धीरे-धीरे मुखर हो रही है।
भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना के लिये सपा द्वारा अयोध्या रोड,लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर इसके लिए जमीन भी देखी गई है। गुरुकुल में मेधावी बच्चों को सिविल सेवा समेत दूसरी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जायेगी। प्रतिमा और गुरुकुल का सारा काम-काज परशुराम चेतना केन्द्र ट्रस्ट के माध्यम से किया जायेगा।
जानकारी के मुताबिक इन सबकी सारी तैयारी सपा के सुल्तानपुर से विधायक रहे संतोष पाण्डेय की अगुवाई में की जा रही है।
दरअसल यूपी में होने वाले 2022 विधानसभा के पहले प्रदेश मे बड़ी आबादी में रहने वाले ब्राह्मणों को रिझाने के लिए सपा की ओर से सारी कवायद है।सपा की नजर ब्राह्मण वोटरों पर है।
सपा सूत्रों का कहना है की भगवान परशुराम की जयंती पर सपा सरकार में घोषित अवकाश को वर्तमान सरकार ने समाप्त कर दिया है। सूबे मे सपा सरकार बनने पर फिर से शुरू कराया जायेगा।
Published : 8 August 2020, 2:14 PM IST
Topics : Lord Parshirama Samajwadi Party uttar pradesh प्रतिमा ब्राह्रमण समाज भगवान परशुराम भाजपा वोट बैंक समाजवादी पार्टी