Bollywood: दंबग 3 को लेकर बेहद उत्साहित हैं सलमान खान, वजह है ये

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 के म्यूजिक रिलीज के लिये उत्साहित हैं।

Updated : 29 September 2019, 12:12 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 के म्यूजिक रिलीज के लिये उत्साहित हैं। सलमान इन दिनों प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म दबंग 3 में काम कर रहे हैं। सलमान के फैन्स दबंग 3 के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सलमान इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने से पहले इसके म्यूजिक रिलीज को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं। सलमान अपने बेहतरीन म्यूजिक के टेस्ट के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: तमिल की इस हिट फिल्म के रीमेक में काम करेंगे कार्तिक आर्यन

वह हमेशा अपनी फिल्मों के म्यूजिक पर खास ध्यान देते हैं और इसीलिए उनकी फिल्मों का म्यूजिक हमेशा हिट रहता है। इस बार दबंग 3 के साथ भी ऐसा है जिसके म्यूजिक से एक बार फिर सलमान अपने फैन्स को खुश करना चाहते हैं। सलमान दबंग 3 के ट्रेलर से पहले वह इसका म्यूजिक लॉन्च करने के लिए काफी उत्साहित हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या सलमान खान फिर बनेंगे राधे?

बताया जा रहा है कि फिल्म में कुछ बेहतरीन रोमाटिंक मेलोडीज के अलावा डान्स वाले म्यूजिक सॉन्ग्स भी सुनने को मिलेंगे। इससे पहले ‘दबंग’ सीरीज की आई दोनों फिल्मों का म्यूजिक भी सुपरहिट रहा था। फिल्म दबंग 3 में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा किच्चा सुदीप अरबाज खान और संजय मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। दंबग 3, 20 दिसंबर को रिलीज होगी। (वार्ता)

Published : 
  • 29 September 2019, 12:12 PM IST