संत प्रेमानंद की बिगड़ी तबीयत! पदयात्रा पर नहीं निकले, रोने लगे भक्त

संत प्रेमानंद का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। इस वजह से वे पदयात्रा पर नहीं निकले। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 5 April 2025, 2:47 PM IST
google-preferred

वृंदावन: संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी रात्रि की पदयात्रा बृहस्पतिवार की रात को नहीं हुई। भक्त सड़क पर बैठकर इंतजार कर रहे थे लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण माइक से यह सूचना दी कि महाराजजी इस रात पदयात्रा पर नहीं जाएंगे। ये खबर सुनकर भक्त रोने लगे। 

आश्रम से दी गई ये सूचना 

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा मार्ग पर शुक्रवार की रात भक्त इंतजार कर रहे थे। संत के निकलने का समय हो गया, लेकिन इसके बाद भी वे आश्रम से नहीं निकले। कुछ समय बाद ही आश्रम की ओर से माइक द्वारा ये सूना दी गई कि अचानक ही महाराजजी का स्वास्थ्य खराब हो गया है, इस वजह से पदयात्रा पर नहीं आ सकेंगे। ये खबर सुनकर संत के भक्तों में निराशा छा गई।

रोने लग संत प्रेमानंद के भक्त

संत के दर्शन न हो पाने और उनके  स्वास्थ्य की खबर सुनकर कुछ भक्त इतने बैचेन हो गए कि रोने लगे। इस दौरान भक्तों ने उनके जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की। वहीं शुक्रवार रात को विश्राम के बाद संत प्रेमानंद महाराज अगले दिन सुबह छह बजे अपनी पदयात्रा पर निकले, तो भक्तों में उल्लास छा गया। संत के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।  

Published : 
  • 5 April 2025, 2:47 PM IST