हिंदी
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर केमिस्ट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट (https://rpsc.rajasthan.gov.in/news) पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
पदों की संख्या
जूनियर केमिस्ट के कुल 13 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
आवेदन की तिथि
इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 09 अप्रैल, 2025 से शुरू होगी तथा अंतिम तिथि 08 मई 2025 है।
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से केमिस्ट्री सब्जेक्ट में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, राजस्थान के कल्चर की भी नॉलेज होनी चाहिए। संबंधित विषय से पीजी फाइनल ईयर डिग्री के छात्र-छात्राएं भी इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
हालांकि, कैंडिडेट्स को आरपीएससी की ओर से कंडक्ट कराए जाने वाले इंटरव्यू से पहले डिग्री हासिल करने का सबूत देना होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व आयु होने पर ही ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए।
ऐसे होगा चयन
राजस्थान जूनियर केमिस्ट भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आंसर-शीट/ उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन में स्केलिंग/ मोडरेशन/ नॉर्मलाइजेशन पद्धति को अपनाया जा सकेगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
एग्जाम ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन मोड में कंडक्ट कराया जाएगा। एग्जाम डेट और स्थान के बारे में उचित समय पर सूचना दे दी जाएगी। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
Published : 3 April 2025, 5:54 PM IST
Topics : Job in Rajasthan Junior Chemist Rajasthan Rajasthan Employment News Rajasthan News Rajasthan Public Service Commission