हिंदी
प्रयागराज: प्रयागराज से लखनऊ जा रही रोडवेज की शताब्दी बस में सोमवार की शाम आग लग गई जिसके बाद सभी यात्री तेजी से बस से उतर गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को शाम 4:48 बजे बेली अस्पताल के सामने यूपी रोडवेज की बस में आग लग गई।
उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना पर आग बुझाने वाले दो वाहनों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा दिया। बस में आग लगने पर सवारी सकुशल बाहर निकल गईं जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पांडेय ने बताया कि बस में आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है।
Published : 27 November 2023, 9:41 PM IST
No related posts found.