
महराजगंज: जनपद में लोक निर्माण विभाग का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने बिना सड़क बने ही भारी भरकम भुगतान कर शिलापट्ट लगवा कर बकायदा उद्घाटन भी करवा दिया है। मामला सामने आने पर जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर हफ्ते भर के अंदर रिपोर्ट तलब की है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार शिलापट्ट पर 66.64 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण करवा दिया गया है और इसका लोकार्पण भी हो गया है लेकिन गाँव में तो सड़क का कोई नामों निशान तक नही है।
अब घुघली विकास खण्ड क्षेत्र के शहीदों के गांव विशुनपुर गबडुआ में जांच टीम हफ्ते भर सड़क ढूंढेंगी। शिकायतकर्ता ने शिकायत की है कि गाँव में हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग के लिए 0.97 किलोमीटर की सड़क बननी थी। जिसके लिए शासन से 66.64 लाख रुपये का भुगतान भी हो गया है।
कार्यदायी संस्था प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग महराजगंज ने मुख्यमंत्री के हाथों हुए बकायदा लोकार्पण का शिलापट्ट भी लगा दिया है। जमीनी हकीक़त देखिए तो असल में वह सड़क अभी बनी ही नही है।
शिलापट्ट की माने तो 66 लाख की लागत से बने इस सड़क का उदघाटन मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बीते 25 अक्टूबर 2024 को ही हो चुका है।
इस मामले को जिले के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद मिश्रा ने सबसे पहले उठाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया फिर लोगों की निगाह इस गंभीर मामले पर पड़ी।
फोटो में जो शानदार सड़क दिख रही है वो महराजगंज के पकड़ी विशुनपुर गाँव की है।
शिलापट्ट की माने तो 66 लाख की लागत से बने इस सड़क का उदघाटन मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के द्वारा केंद्रीय मंत्री व सांसद @mppchaudhary की मौजूदगी में बीते 25 अक्टूबर 2024 को हो चुका है।
वर्तमान… pic.twitter.com/jem8IrrM07
— Govind Mishra (@_govindmishra) January 22, 2025
बोले मुख्यविकास अधिकारी
इस सम्बन्ध में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने डाइनामाइट न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि इस मामले में शिकायत मिलने के बाद तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच एक हफ्ते के भीतर तलब कर लिया गया है।
Published : 23 January 2025, 7:11 PM IST
Topics : Breaking News Dynamite News Maharajganj martyrs PWD Road scam uttar pradesh village Vishunpur Gabdua