हिंदी
महराजगंज: महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि फरेंदा इलाके में त्रिमुहानी पुल के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया इस घटना में प्रियंका चौरसिया (30) और उसके बेटे शिवांश (सात) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहा सुमित चौरसिया नामक व्यक्ति इस घटना में घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
Published : 2 May 2023, 12:19 PM IST
No related posts found.