हिंदी
देवरिया: जनपद के गौरी बाजार क्षेत्र स्थित देवरिया मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होने के बाद बिजली के खंभे से टकराई गई। जिससे चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने गंभीर रुप से घायल स्कॉर्पियो चालक को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय देवरिया पहुंचाया। स्कॉर्पियो में चालक के अलावा कोई दूसरा सवार नहीं था।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार घटना गौरी बाजार क्षेत्र स्थित देवरिया मार्ग की है।
जानकारी के अनुसार एक स्कार्पियो बेलगाम होकर रोड के पास बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे चालक बुरी तरह से घायल हो गया । गनीमत यह रही कि स्कार्पियो में चालक के अतिरिक्त और कोई सवार नहीं था।
Published : 1 June 2024, 11:45 AM IST
Topics : Collides Deoria Scorpio अनियंत्रित उत्तर प्रदेश चालक टकराई देवरिया बिजली के खंभे स्कार्पियो