हिंदी
कानपुर: यूपी के कानपुर में शुक्रवार सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। घाटमपुर के मुगल रोड पर कुआंखेड़ा चौकी के पास दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हादसा घाटमपुर के मुगल रोड पर कुआंखेड़ा चौकी के पास हुआ। मृतक की पहचान अखिलेश पाल (35) और उनकी मां श्यामा कैथा गांव सजेती थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। वे कानपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में फार्मसिस्ट थे।
जानकारी के अनुसार सजेती थाना क्षेत्र के कैथा गांव निवासी 35 वर्षीय शुक्रवार सुबह वह अपनी मां 60 वर्षीय श्यामा के साथ बाइक से जहानाबाद जा रहे थे। कुआंखेड़ा चौकी से कुछ कदम आगे ही हादसा हो गया। हादसे में दोनों मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।
कुछ देर बाद राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
ठीक एक वर्ष पूर्व इसी दिन हुई थी पिता की मौत
अखिलेश के पिता बाबूराम पाल का देहांत ठीक एक साल पहले 10 जनवरी 2024 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। एक साल बाद अखिलेश और उसकी मां की भी मौत हो गई। अखिलेश अपने घर का अकेला बेटा था। तीन बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
पुलिस ने बताया कि मौके पर ही बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों की शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 10 January 2025, 12:43 PM IST
Topics : bike dead DynamiteNews Kanpur ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist mother and son police Road Accident TrendingNews