हिंदी
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक लड़के और उसकी बहन को कुचल दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम को हुई। इस सिलसिले में 27 वर्षीय वाहन चालक को यहां शनिवार को दहानु इलाके से गिरफ्तार किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पालघर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सात वर्षीय बच्चा और उसकी 12 वर्षीय बहन दहानु स्थित मोदगांव-खोरीपाड़ा की रहने वाली थी। घटना उस वक्त हुई, जब दोनों भाई-बहन सड़क पर चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
Published : 2 July 2023, 6:17 PM IST
Topics : कुचला चालक गिरफ्तार दो बच्चें पालघर पिकअप वैन पुलिस महाराष्ट्र
No related posts found.