Road Accident: दो वाहनों की टक्कर, वैन चालक और 800 से ज्यादा मुर्गियों की मौत, जानिये कैसे हुआ हादसा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाड में दो वाहनों की टक्कर में एक वैन चालक और अन्य वाहन में मौजूद 800 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 14 July 2023, 2:04 PM IST
google-preferred

ठाणे:  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाड में दो वाहनों की टक्कर में एक वैन चालक और अन्य वाहन में मौजूद 800 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार तड़के हुई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक अधिकारी ने बताया ''एक टेम्पो मुर्गियां लेकर बदलापुर की ओर जा रहा था, जबकि वैन मालशेज घाट की ओर जा रही थी, सुबह करीब पांच बजे मुरबाड से करीब 10 किलोमीटर दूर अंबेले गांव के पास दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।’’

मुरबाड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में वैन चालक प्रकाश डुकरे की मौके पर ही मौत हो गई और टेम्पो में ले जाई जा रहीं 800 से अधिक मुर्गियां भी मारी गईं।

चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और मृत मुर्गियों के निपटान की प्रक्रिया जारी है

Published : 
  • 14 July 2023, 2:04 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement