95 साल की उम्र में वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन

जाने माने वकील राम जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 September 2019, 10:21 AM IST

नई दिल्ली: जाने माने वकील राम जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके पुत्र महेश जेठमलानी ने बताया कि जेठमलानी ने नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास में सुबह पौने आठ बजे अंतिम सांस ली। महेश और उनके अन्य निकट संबंधियों ने बताया कि उनकी तबियत कुछ महीनों से ठीक नहीं थी।

यह भी पढ़े: महराजगंज के मुख्य चौराहे को पहचान नहीं पायेंगे आप, नगर पुलिस चौकी हुई जमींदोज़

उनके बेटे ने बताया कि कुछ दिन बाद 14 सितंबर को राम जेठमलानी का 96वां जन्मदिन आने वाला था।

महेश ने बताया कि उनके पिता का अंतिम सरकार यहां लोधी रोड स्थित शवदाहगृह में शाम को किया जाएगा। (भाषा)

Published : 
  • 8 September 2019, 10:21 AM IST