हिंदी
नई दिल्लीः जो लोग सरकारी या प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं उनकी लिए अच्छी खबर ये है कि अब उनका पी.एफ नहीं घटेगा। कुछ समय पहले ये खबर सामने आई थी कि कर्मचारियों के पी.एफ में योगदान को 12 प्रतिशत से घटा कर 10 किया जा सकता है।
ऐसा करने से कर्मचारियों की कैश इन हैंड सैलरी तो बढ़ जाती लेकिन पी.एफ में योगदान कम हो जाता। जिसके बाद उन्हें रिटायर के बाद कम फंड मिलता लेकिन अब ऐसा नही होगा। बता दें कि रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि ई.पी.एफ.ओ. ने श्रमिकों और नियोक्ताओं के लिए पी.एफ. में अनिवार्य योगदान को कम कर 10-10 प्रतिशत तक करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है।

इस प्रस्ताव को कर्मचारी और नियोक्ताओं की यूनियनों के अलावा कई राज्य सरकारों ने विरोध किया था। ई.पी.एफ.ओ. के एक ट्रस्टी और भारतीय मजदूर संघ के नेता पीजे बनसार ने कहा था कि वो इस प्रस्ताव का विरोध करेंगे। उनका मानना था कि यह फैसला मजदूरों के हित में नहीं है। ऐसे में विरोध को देखते हुए ईपीएफओ ने शनिवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव के खारिज कर दिया।
Published : 28 May 2017, 4:00 PM IST
Topics : business DNBusiness epf goodnews governmentjob job privatejob
No related posts found.