Uttarakhand: विजिलेंस टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जानिए कैसे बिछाया गया जाल

बाजपुर में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 March 2025, 8:00 PM IST
google-preferred

बाजपुर: उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ट्रैप टीम ने तहसील बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, आरोपी ने तहसील में नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत विजिलेंस टीम को मिलने पर योजना बनाकर जाल बिछाया गया और जैसे ही मोहन सिंह ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। तहसील में हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

Published : 
  • 11 March 2025, 8:00 PM IST

Advertisement
Advertisement