
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमिशन कोर्स (तकनीकी) के लिए इंजीनियर और रक्षा कर्मियों की विधवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको बता दें कि आवेदन के लिए इच्छुक महिला और पुरुष इंजीनियरों का अविवाहित होना अनिवार्य है। इंडियन आर्मी शॉर्ट सर्विस कमिशन कोर्स अप्रैल 2019 से शुरू होगा। इसके लिए 23 जनवरी से आवेदन शुरु हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है।
पदों का विवरण (विभाग के अनुसार)
कुल 189 पदों का विवरण इस निम्मलिखित है:
1. सिविल इंजीनियरिंग: 50 पद
2. मेकेनिकल इंजीनियरिंग: 17 पद
3. इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग: 24 पद
4. एरोनोटिकल/बालिस्टक्स/एवियोनिक्स इंजीनियरिंग: 12 पद
5. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग: 47 पद
6. इलेक्ट्रोनिक्स एंड टेलीकॉम/ टेलीकम्यूनीकेशन/ इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनीकेशन इंजीनियरिंग: 25 पद
7. इलेक्ट्रोनिक्स /ऑप्टो इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग: 8 पद
8. प्रॉडक्शन इंजीनियरिंग: 3 पद
9. आर्किटेक्चर/ बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन टेक इंजीनियरिंग: 3 पद
पदों का विवरण (वर्गों के अनुसार)
पुरुष: 175 पद
महिला: 14 पद
रक्षा कर्मियों की विधवाएं
1.एसएससीडब्ल्यू (नॉन टेक): 1 पद
2.एसएससीडब्ल्यू (टेक): 1 पद
चयन प्रक्रिया
शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद साक्षात्कार द्वारा चयन किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
एसएससी (टेक): पुरुष और महिला
उम्मीदवार जिन्होंने इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण की है या इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में हैं।
यह भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2019: यूपी में बड़े पदों पर निकली बंपर भर्तियां, मिलेगी आकर्षक सैलरी..
रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए
एसएससीडब्ल्यू (नॉन टेक): किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन
एसएससीडब्ल्यू (टेक): इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बी.ई/बी.टेक
आयु सीमा
एसएससी-टेक (पुरुष और महिला): 20 से 27 वर्ष
रक्षा कर्मियों की विधवाएँ: 35 वर्ष से अधिक नहीं
आवेदन कैसे करें
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ के माध्यम से ऑनलाइम आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन भेजने की अंतिम तिथि: 21 फरवरी 2019
Published : 29 January 2019, 1:19 PM IST
Topics : Indian Army recruitment SSC इंजीनियर एसएससी नौकरी भर्तियां भारतीय सेना