Ranveer Singh Nude Photo Row: न्यूड तस्वीर को लेकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, मुंबई में FIR दर्ज

डीएन ब्यूरो

एक्टर रणवीर सिंह पर इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटो पोस्ट कर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

रणवीर सिंह, बॉलीवुड एक्टर (फाइल फोटो)
रणवीर सिंह, बॉलीवुड एक्टर (फाइल फोटो)


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर खबरों की हेडलाइन बने हुए हैं। रणवीर सिंह को इस फोटोशूट के लिए काफी मुसीबतों का सामना कर रहा है। देश के कई सामाजिक संस्थाओं के जरिए रणवीर के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा अब न्यूड तस्वीरों को लेकर रणवीर सिंह कानूनी पचड़े में भी फंसते नजर आ रहे है। मामले में रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटोज पोस्ट करने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आईपीसी की धारा 292 293, 509 और आई एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

रणवीर सिंह पर इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटो पोस्ट कर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। सोमवार को भी रणवीर के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

मालूम हो कि रणवीर सिंह ने हाल ही में एक पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिनमें वो बिना कपड़ों के जमीन पर लेटकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस न्यूड फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसके बाद से बवाल शुरू हो गया। 










संबंधित समाचार