Sports: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान होंगी रानी

स्टार फारवर्ड रानी रामपाल को शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। ये 27 सितंबर से मारलो में शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

Updated : 13 September 2019, 3:32 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: स्टार फारवर्ड रानी रामपाल को शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान बनाया गया जो 27 सितंबर से मारलो में शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

श्रृंखला 27 सितंबर से चार अक्टूबर तक खेल जायेगी और गोलकीपर सविता उप कप्तान होंगी।

यह भी पढ़ें: Cricket: टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत, बतौर ओपनर मैदान में उतर सकते हैं ये खिलाड़ी

हाल में जापान में ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता में टीम की जीत के बाद सविता और रजनी इतिमारपू ने टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर और सलीमा टेटे को भी टीम में रखा गया है।

हाकी इंडिया ने बयान में कहा कि मिडफील्ड में अनुभवी नमिता टोप्पो की वापसी हुई है जो चोट के कारण बाहर थी। भारतीय मिडफील्ड में अनुभवी खिलाड़ी सुशीला चानू पुखराम्बाम, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल और लिलिमा मिंज शामिल है।

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘हमारी टीम में खिलाड़ियों का संतुलन पिछले टूर्नामेंट की तरह ही है क्योंकि हम तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिये क्वालीफाई करने के अहम चरण में हैं। ’’

यह भी पढ़ें: Tokyo Olympics: पहले राउंड में इस देशों से भिड़ेगा भारत

उन्होंने कहा कि दौरे से टीम को ओड़िशा में होने वाले एफआईएच हाकी ओलंपिक क्वालीफायर में अमेरिका से भिड़ने की तैयारी में मदद मिलेगी।

भारतीय टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: सविता (उप कप्तान), रजनी इतिमारपू
डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर, सलीमा टेटे
मिडफील्डर : सुशीला चानू पुखराम्बाम, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, नमिता टोप्पो
फारवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, शर्मिला देवी

 

Published : 
  • 13 September 2019, 3:32 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement