Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, 15 दिन बाद आया होश

राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार हो रहा है। दिल्ली के एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद होश आया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 August 2022, 12:30 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव को गुरुवार को होश आ गया है। हार्ट अटैक के बाद दिल्ली के एम्स में राजू श्रीवास्तव को भर्ती कराया गया था। राजू श्रीवास्तव के मैनेजर ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनको होश आ गया है।

बीते 15 दिनों से राजू श्रीवास्तव जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। जब से राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब से वह बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर पर थे।

यह भी पढ़ें: राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर जानिये यह बड़ा अपडेट

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने यह बताया कि राजू को होश आ गया है, लेकिन अभी भी उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। 

बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में एम्स ले जाया गया था। डॉक्टर्स लगातार राजू श्रीवास्तव के इलाज में जुटे हुए थे। राजू को पूरे 15 दिन बाद होश आया है।

Published : 
  • 25 August 2022, 12:30 PM IST

Advertisement
Advertisement