Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत समेत कांग्रेस सरकार पर लगाये बड़े आरोप, जानिये क्या कहा विकास को लेकर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में विकास केवल कागजों पर हुआ है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 July 2023, 12:46 PM IST
google-preferred

कोटा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने रविवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में विकास केवल कागजों पर हुआ है।

उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बाहर करने की अपील की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार पर कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने और उनकी सरकार द्वारा शुरू किए गए कुछ कार्यक्रमों का नाम बदलने का भी आरोप लगाया।

वसुंधरा ने यहां शंभुपुरा में एक रैली में कहा, ‘‘भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ चलती है, जबकि कांग्रेस का नारा ‘खुद का साथ, खुद का विकास’ है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस सरकार के तहत भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और बेरोजगारी में वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि ‘‘विकास केवल कागजों पर हुआ है।’’

वसुंधरा ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से राज्य में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने की अपील की।

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि विश्व स्तर पर भारत का कद बढ़ा है और मोदी सरकार के तहत देश में हर जगह विकास हुआ है।

Published : 
  • 3 July 2023, 12:46 PM IST

Related News

No related posts found.