Rajasthan: बाप ने अपने नाबालिग बेटे को तालाब में दिया धक्का, खुद के साथ हुई ये घटना

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपने 10 वर्षीय बेटे को तालाब में कथित रूप से डुबोने के बाद आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 3 February 2024, 1:21 PM IST
google-preferred

जयपुर: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपने 10 वर्षीय बेटे को तालाब में कथित रूप से डुबोने के बाद आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

बीकानेर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जितेंद्र ओझा (48) का शव बरामद कर लिया गया है और उसके बेटे के शव की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: भैंस चराने गये लड़कों के साथ दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत, जानिये पूरी घटना

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि ओझा ने शुक्रवार शाम को कोलायत में एक तालाब में अपने बेटे को डुबो दिया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि ओझा अपने बेटे को तालाब ले गया और उसने उसे धक्का दे दिया लेकिन जब लड़के ने खुद को बचाने की कोशिश की तो युवक ने उसे जबरदस्ती गहरे पानी में धकेल दिया।

यह भी पढ़ें: दो युवकों ने मिलकर की आत्महत्या, रेल पटरी पर मिले क्षत-विक्षत शव, जानिये पूरा मामला

अधिकारी ने बताया कि बाद में ओझा ने भी आत्महत्या कर ली। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच जारी है।

Published : 
  • 3 February 2024, 1:21 PM IST

Advertisement
Advertisement