हिंदी
नई दिल्ली: प्रसिद्ध अभिनेता राज कपूर की बेटी एवं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की समधिन ऋतु नंदा का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं।
यह भी पढ़ें: Entertainment News- मलाइका अरोड़ा ने बताया अपनी फिटनेस का राज, शेयर किए खास टिप्स
श्रीमती नंदा अभिनेता ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बहन थी। श्री रणधीर ने अपनी बहन की मौत की पुष्टि की। उन्होंने मीडिया को बताया, “ऋतु नंदा का आज सुबह निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थी। हम अभी दिल्ली में हैं। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।
यह भी पढ़ेः सलमान खान के संग काम करने का इंतजार कर रही हैं बॉलीवुड की डिंपल गर्ल
श्रीमती नंदा का जन्म 1948 में हुआ था और वह मशहूर उद्योगपति रंजन नंदा की पत्नी थी। उनके पुत्र निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन की पुत्री श्वेता बच्चन से हुई थी। उन्हें 2013 में कैंसर का पता चला था। उनका अमेरिका में भी इलाज कराया गया था। (वार्ता)
Published : 14 January 2020, 1:29 PM IST