हिंदी
महराजगंज: फरेन्दा आनंदनगर रेलवे स्टेशन के जमीन पर रेल विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बड़ी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के साथ रेलवे की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही।
यह भी पढ़ेंः जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक गंभीर घायल

जानकारी के मुताबिक अतिक्रमण की सूचना दुकानों को एक दिन पहले दी गई थी। कुछ दुकानदार सुबह अपना अतिक्रमण हटा लिया, जो दुकानदार अतिक्रमण को नहीं हटाए थे, उनको रेलवे के कर्मचारियों द्वारा हटा दिया गया था।

इस दौरान आई डब्लू सुयश सिंह, आरपीएफ के चौकी प्रभारी सीपी यादव, जीआरपी के थानाध्यक्ष मुस्ताक अहमद व फरेन्दा पुलिस मौजूद थी।
Published : 22 January 2020, 5:51 PM IST
Topics : Illegal encroachment Maharajganj pharenda अवैध अतिक्रमण आनंदनगर रेलवे स्टेशन फरेन्दा महराजगंज रेल विभाग