Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा विदर्भ के वाशिम से हुई शुरु, जानिये ये अपडेट

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले से फिर शुरू हुई।पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री राहुल गांधी ने जिले के फलेगांव स्थित श्री कृष्णा मंदिर से सुबह छह बजे पदयात्रा शुरु की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 15 November 2022, 11:25 AM IST
google-preferred

हिंगोली: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले से फिर शुरू हुई।पार्टी सूत्रों के अनुसार  राहुल गांधी ने जिले के फलेगांव स्थित श्री कृष्णा मंदिर से सुबह छह बजे पदयात्रा शुरु की।

राहुल ने कल शाम को कालेगांव में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सूत्रों ने बताया कि यात्रा सुबह दस बजे वाशिम जिले के विदर्भ संस्थान के पास पहुंचेगी। यात्रा शाम चार बजे तक वहां रुकेगी।

पदयात्रा शाम चार बजे फिर शुरू होगी और वाशिम में वसंतराव नायक चौक पर रुकेगी।उन्होंने बताया कि यात्रा का रात्रि प्रवास श्री रामराव सरनाइक कॉलेज ऑफ सोशल वर्क में होगा। पदयात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।(वार्ता)

Published : 
  • 15 November 2022, 11:25 AM IST

Related News

No related posts found.