Raebareli News: मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर

यूपी के रायबरेली में मधुमक्खियों के झुण्ड ने लोगों पर हमला कर दिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 March 2025, 4:38 PM IST

रायबरेली: यूपी के रायबरेली में खेत पर काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। मधुमक्खियों के डंक से जख्मी सभी लोगों को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ तीन की हालत ज़्यादा खराब हैं जबकि तीन लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना गुरबख्शगंज थाना इलाके के जजेहटा गांव की बताई जा रही हैं। ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

जानकारी के अनुसार सभी लोग खेत पर काम कर घर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक बीच रास्ते में मधुमक्खियों के झुण्ड ने लोगों पर हमला कर दिया। आसपास कहीं छुपने की जगह न होने से सभी लोग मधुमक्खियों के डंक का शिकार होते रहे। चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने आग जलाकर इन्हें भगाया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया। 

 

इएमओ डॉक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के छ लोग खेत में काम करने के बाद घर वापस आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में मधुमक्खी के हमले का शिकार हो गये। सभी घायलों का उपचार किया गया जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भर्ती किया गया।  

Published :  2 March 2025, 4:38 PM IST