
रायबरेली: चर्चित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन-16 में रायबरेली की बेटी शोभा हॉट शीट पर आज नजर आएंगी। केबीसी के फाइनल में दो बार पहुंचने वालीं वह पहली महिला हैं। शोभा उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत हैं। वह पिछले 15 वर्षों से इसके लिए प्रयासरत हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक शोभा ने साल 2014 में भी कौन बनेगा करोड़पति शो के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन वह हॉट शीट पर नहीं पहुंच पायीं। उस कमी को उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर सीजन 16 में पूरा किया।
शोभा ने कहा कि हॉट सीट पर बैठने के बाद धड़कनें बढ़ जाती हैं। सवाल का जवाब बहुत सोच समझ कर देना पड़ता है। सरल सवाल का उत्तर बताते समय बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि केबीसी के फाइनल में दो बार पहुंची हैं। इंग्लिश से एमए करने वाली शोभा की पढ़ाई रायबरेली से हुई है। रायबरेली से वहां तक पहुंचना बड़ी बात है।
शोभा के साथ उनके भाई माता प्रसाद देववंशी, चंद्र प्रकाश पटवा और उनकी मां आशा देवी भी मुंबई गईं हैं। माता प्रसाद ने बताया कि इससे परिवार को खुशी मिली है। 2014 में जो काम शोभा नहीं कर पाई वह इस बार कर दिखाया है। छोटे से जिले से केबीसी तक का सफर काफी उत्साहित करने वाला है।
Published : 19 November 2024, 11:28 AM IST
Topics : Dynamite News Kaun Banega Crorepati Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash raebareli news trending news कौन बनेगा करोड़पति शोभा