हिंदी
नई दिल्ली: रियो ओलम्पिक-2016 रजत पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शनिवार को योनेक्स इंडिया ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में शनिवार को दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून को 21-18, 14-21, 21-14 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में पीवी सिंधु का सामना मौजूदा ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन से होगा। मारिन ने ही रियो ओलम्पिक-2016 के फाइनल में मात देकर सिंधु को स्वर्ण हासिल करने से रोक था। सिंधु के पास उसका हिसाब बराबर करने का यह एक अच्छा मौका होगा।
Published : 1 April 2017, 8:46 PM IST
Topics : ओलिंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन पीवी सिंधु फाइनल बैडमिंटन
No related posts found.