
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने एक सफल अभियान के दौरान मादक पदार्थ तस्करी और हवाला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तरन तारन पुलिस द्वारा की गई, जहां एक मुठभेड़ में आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने उचित कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दो आरोपियों को पैर में चोटें आई हैं, हालांकि उन्हें चिकित्सा सहायता दी गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, अवैध हथियार और नकदी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान पुलिस ने सात किलोग्राम अफीम, तीन पिस्तौल (30 बोर), छह मैगजीन, 23.10 लाख रुपये और एक नोट गिनने की मशीन जब्त की।
In a decisive action against drug financing, @TarnTaranPolice dismantles a drug and hawala syndicate, leading to the arrest of five persons and the recovery of illegal weapons, narcotics, and cash.
During the operation, the accused opened fire on the police party, prompting a… pic.twitter.com/SQKU8FJOWj
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) March 20, 2025
डीजीपी ने बताया कि जांच के दौरान इकबाल सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो दुबई के मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े हवाला लेनदेन का प्रमुख सूत्रधार है। सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन महीने में उसने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए 50 करोड़ रुपये का लेन-देन किया है।
Published : 20 March 2025, 1:23 PM IST
Topics : Chandigarh DGP Gaurav Yadav drug smuggling case Dynamite News hawala gang illegal weapons letest news Punjab News Punjab Police Tarn Taran police