हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन की हार के बाद बादल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल वी. पी. सिंह बदनोर को सौंप दिया।
बादल (89) ने रविवार को यहां मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 14वीं पंजाब विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की गई।
विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को घोषित परिणाम के मुताबिक, अकाली दल-भाजपा गठबंधन राज्य में तीसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस को राज्य में भारी जीत मिली है, और उसने कुल 117 सीटों में से 77 सीटें हासिल की हैं। आम आदमी पार्टी (आप) 20 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 18 सीटें मिली हैं। (आईएएनएस)
Published : 12 March 2017, 3:38 PM IST
Topics : इस्तीफा पंजाब प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री
No related posts found.