Punjab: गुरदासपुर में एएसआई ने पत्नी, बेटे को गोली मार खुद भी जान दी

पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने मंगलवार को अपनी पत्नी, बेटे और एक पालतू कुत्ते को गोली मारने के बाद कथित तौर पर अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Updated : 5 April 2023, 8:31 AM IST
google-preferred

पंजाब: गुरदासपुर जिले में पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने मंगलवार को अपनी पत्नी, बेटे और एक पालतू कुत्ते को गोली मारने के बाद कथित तौर पर अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अपने परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद एएसआई ने बटाला से भागते समय हथियार के बल पर एक महिला का अपहरण भी किया था। हालांकि पुलिस ने महिला को बचा लिया। एएसआई ने बटाला के एक घर में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।

फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एएसआई ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर जिले के भुंबली गांव में सुबह करीब 10 बजे एएसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर (40) और बेटे लवप्रीत सिंह (19) की अपने सरकारी हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपने पालतू कुत्ते को भी गोली मार दी थी।

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों को गोली मारने के बाद एएसआई ने कथित तौर पर वहां मौजूद पड़ोस की एक महिला का अपहरण कर लिया और उसे गुरदासपुर से 35 किलोमीटर दूर बटाला के एक घर में ले गया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बद पुलिस ने बंधक को छुड़ाने के लिए अभियान चलाया।

बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अश्विनी गोत्याल ने बताया कि वे महिला को छुड़ाने में सफल रहे। पुलिस ने एएसआई को आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा था।

उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनने के बाद वे घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो उन्होंने एएसआई को खुद को गोली मारे हुए पाया।

Published : 
  • 5 April 2023, 8:31 AM IST

Related News

No related posts found.