ठंड से ठिठुरा पंजाब और हरियाणा, जानिए कितना रहा तापमान

डीएन ब्यूरो

पंजाब और हरियाणा में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

ठंड से  ठिठुरा पंजाब और हरियाणा
ठंड से ठिठुरा पंजाब और हरियाणा


चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार चंडीगढ़ में मौसम कार्यालय ने बताया कि पंजाब में बठिंडा भीषण ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:  पंजाब, हरियाणा में ठंड का कहर जारी, जानिए कहाँ रहा सबसे कम तापमान 

गुरदासपुर में भी रात में जमा देने वाली सर्दी रही और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री और पटियाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ भीषण ठंड का सामना कर रही है जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और नारनौल समेत कई स्थान शीत लहर की चपेट में हैं।

सिरसा और फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं हिसार और भिवानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री पर रहा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोहरे का कहर, तापमान भी गिरा, जानिये अपने शहर के मौसम का हाल 

नारनौल में भी रात में जमा देने वाली ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।










संबंधित समाचार