प्रियंका गांधी का सरकार पर तंज: झूठा वादा कर देश को बर्बाद कर रही है बीजेपी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जनता को गुमराह कर चरणबद्ध तरीके से संस्थानों को बर्बाद करने में जुट जाती है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 December 2019, 4:40 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जनता को गुमराह कर चरणबद्ध तरीके से संस्थानों को बर्बाद करने में जुट जाती है।

वाड्रा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार व्यवस्थित तरीके से काम करती है और देश के संविधान को तबाह करती है। देश की जनता को गुमराह करती है और फिर उन्हें ही ‘मूर्ख’ बनाती है। उन्होंने कहा कि इस बार देश का युवा मैदान में डटा हुआ है और वह अपने अधिकारों के मामले में पीछे नहीं हटने वाला।

उन्होंने कहा क्रोनोलोजी समझिए आप। पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियां का वादा करेंगे फिर वो सरकार बनाएंगे फिर वो आपकी यूनिवर्सिटीज बर्बाद करेंगे फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे फिर वो आपको फूल बोलेंगे। लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा। (वार्ता)

Published : 
  • 27 December 2019, 4:40 PM IST