हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीटर पर दस्तक दे दी है। महज कुछ ही मिनट में प्रियंका के फैन फ्लोइंग की संख्या काफी ज्यादा हो गई है।
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी के तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहली बार लखनऊ पहुंचेंगी। यहां वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रोड शो करेंगी।
प्रियंका गांधी का ट्विटर हैंडल लखनऊ में होने वाले उनके पहले रोड शो से कुछ समय पहले ही आया है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है।बता दें कि प्रियंका गांधी को राहुल गांधी ने 23 जनवरी को राजनीति में लाने का ऐलान करते हुए कांग्रेस का महासचिव बनाया था।
Published : 11 February 2019, 12:40 PM IST
No related posts found.