हिंदी
महराजगंज: स्कूल के बच्चों ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैली निजी विद्यालयों के एक संगठन के माध्यम से निकाली गई। यह संगठन बीते दिनों ही बना है। लेकिन कुछ ही दिन में इस संगठन ने रफ्तार पकड़ ली है।

नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस (NISA) के बैनर तले 25 से अधिक विद्यालयों ने मिलकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को नगर चौराहे से उपजिलाधिकारी सदर श्री सत्यम मिश्रा और जिला विद्यालय निरीक्षक श्री एके सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

रैली नगर चौराहे से फरेंदा रोड से होते हुए बैंक तिराहे पहुंची। यहां से बच्चों की रैली नहर रोड स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज पर मतदाता शपथ के साथ समाप्त हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री एके सिंह ने शपथ दिलाई एवं बच्चों को फल मिठाई खिलाकर सफल रैली की बधाई दी।
इस दौरान संगठन के अध्यक्ष सीजे थॉमस, महासचिव प्रणव श्रीवास्तव, वैभव, सद्दाम हुसैन समेत दर्जनों स्कूल संचालक मौजूद रहे।
Published : 15 April 2019, 5:17 PM IST
Topics : उपजिलाधिकारी निजी विद्यालयों नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस बच्चों मतदाता जागरूकता रैली महराजगंज
No related posts found.