हिंदी
नांदेड: महाराष्ट्र के नांदेड में एक रैली को संबोधित करते हुए आज पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के रवैये के कारण ही यहां के किसान गरीब होते गए और उद्योगों से जुड़ी संभावनाएं खत्म होती चली गई। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि लाखों युवाओं को पलायन करना पड़ा।
राहुल और सोनिया पर हमला
पीएम ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर केरल के वायनाड गए, अब उन्हें वायनाड से भी हार का डर सता रहा है। पीएम ने कहा, शहजादे अब वायनाड छोड़कर दूसरी सेफ सीट ढूंढ रहे हैं। मोदी ने इसी के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर निशाना साधा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पीएम ने तंज कसते हुए कहा, कुछ नेता लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ते और जीतते थे, इस बार उन्हें राज्यसभा के रास्ते प्रवेश करना पड़ रहा है।
CAA लाने की असली वजह बताई
पीएम ने कहा कि ये हमारी सरकार है जो बंटवारे के पीड़ितों के लिए CAA लेकर आई है। CAA न होता तो हमारे सिख भाई-बहनों का क्या होता? लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। ऐसा लगता है कि 1984 का बदला कांग्रेस सिखों से अब तक ले रही है।
Published : 20 April 2024, 12:56 PM IST
Topics : Congress Nanded PM Modi Rahul Gandhi rally तंज नांदेड़ पीएम मोदी राहुल गांधी