हिंदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी सैनिकों संग दिवाली मनाने के लिये एलओसी पर स्थित जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर पहुंचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं आरके सिंह भी गुरेज पहुंचे हैं। यह क्षेत्र उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद यह लगातार ऐसा चौथा साल जब पीएम मोदी दिवाली मनाने के लिए सीमा पर तैनात सैनिकों के बीच पहुंचे हैं। पीएम बनने बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी ने 2014 में सियाचिन में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। अगली बार वह 2015 में डोगराई वार मेमोरियल पर उन्होंने जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया था। पिछले साल 2016 में प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश किन्नौर में चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद हर साल जवानों के साथ देश की सीमा पर दिवाली मनाने वाले नरेंद्र मोदी इस बार भी सैनिकों के बीच पहुंचे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इससे पहले आज सुबह ट्वीट कर देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
Published : 19 October 2017, 12:31 PM IST
Topics : DiwaliNews DiwaliSpecial गुरेज सेक्टर जम्मू कश्मीर जवान दिवाली नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश
No related posts found.
No related posts found.