हिंदी
नई दिल्ली: एनडीए समर्थित रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीत लिया है। उन्हें 65.65 प्रतिशत वोट मिले। कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगे। रामनाथ कोविंद को 7 लाख 2 हजार 44 वोट मिले जबकि विपक्ष की मीरा कुमार को 3 लाख 67 हजार 314 वोट मिले। रामनाथ कोविंद को जीत के लिए 5,52,243 वोट चाहिए थे जो उन्होंने हासिल कर लिए हैं।
DN Exclusive: मैंने कभी सोचा भी न था कि पति एक दिन राष्ट्रपति बनेंगे- सविता कोविंद
जीत के लिए जरूरी इन वोटों के हासिल करते ही पूरे देश में एनडीए समेत बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। पूरे देश के अलग-अलग कोने में जश्न का माहौल है। गौरतलब कि सुबह 11 बजे से ही संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना चल रही थी।
यह भी पढ़ें: पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव से अलग है इस बार का चुनाव, जानिए कैसे..

यह भी पढ़ें: अब तक कौन-कौन रहे हैं भारत के राष्ट्रपति?
बधाईयों का लगा तांता
रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। सबसे पहले कोविंद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविंद को देश के अगले राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी दी बधाई।
यह भी पढ़ें: ..तो कुछ इस तरह होती है राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना
रामनाथ कोविंद को मिला सर्टिफिकेट
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना खत्म होने के कुछ देर बाद मतगणना अधिकारी ने रामनाथ कोविंद को सर्टिफिकेट दिया।
Published : 20 July 2017, 4:16 PM IST
No related posts found.
No related posts found.