हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह चाहती हैं कि राज्य नवाचार और उद्यमशीलता का केंद्र बने।
हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी 1971 को भारतीय संघ का 18वां राज्य बना था।
यह भी पढ़ें: जानिये इस प्रदेश ने भी किया 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं हिमाचल प्रदेश के 'पूर्ण राज्यत्व दिवस' पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं। अध्यात्म और वीरता दोनों के केंद्र हिमाचल प्रदेश की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता सदियों से सभी को आकर्षित करती रही है।'
यह भी पढ़ें: सचिवालय के बाहर IT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परिणाम घोषित करने की मांग
उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि राज्य नवाचार और उद्यमशीलता का भी केंद्र बने। मैं चाहती हूं कि हिमाचल प्रदेश के सभी लोग परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाए रखते हुए आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में भरपूर योगदान दें।'
Published : 25 January 2024, 3:43 PM IST
Topics : entrepreneurship Himachal Pradesh innovation President Draupadi Murmu statehood day द्रौपदी मुर्मू नयी दिल्ली राज्यत्व दिवस राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश
No related posts found.