Porsche Accident: पुणे पोर्श केस में आरोपी के दादा और पिता के बाद अब मां भी गिरफ्तार, किया था ये बड़ा गुनाह

डीएन ब्यूरो

पुणे पोर्श कार हादसे में नया मोड़ सामने आया है। पुणे पुलिस ने पोर्श कार दुर्घटना मामले में किशोर की मां को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दादा और पिता के बाद अब मां भी गिरफ्तार
दादा और पिता के बाद अब मां भी गिरफ्तार


पुणे: पुणे पोर्श कार हादसे  में नया मोड़ सामने आया है। पुणे पुलिस ने पोर्श कार दुर्घटना मामले में किशोर की मां को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इस बात की पुष्टि हो गई है कि किशोर के ब्लड सैंपल उसकी मां के सैंपल से बदल दिए गए थे।

शहर के पुलिस प्रमुख ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि दुर्घटना की जांच से पता चला है कि किशोर के रक्त के नमूनों को उसकी मां के रक्त के नमूनों से बदल दिया गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने दो दिन पहले एक स्थानीय अदालत को बताया था कि किशोर के रक्त के नमूनों का एक महिला के रक्त के साथ आदान-प्रदान किया गया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कि 19 मई की सुबह पुणे के कल्याणी नगर में ये घटना घटी थी। पोर्श कार ने तब बाइक सवार दो आईटी इंजीनियरों को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद इस हादसे में दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है  कार चलाने वाला 17 साल का नाबालिग कथित तौर पर नशे में धुत था।

इस मामले में नाबालिग की मां सहित अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस हादसे में आरोपी के दादा और पिता को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कहा जा रहा है, उन्होंने ड्राइवर पर हादसे की जिम्मेदारी खुद पर लेने का दबाव बनाया था।

वहीं रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण भाटिया ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के तबादले की मांग की। इसके लिए उन्होंने एमएचआरसी (महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग) को पत्र भी लिखा है। पुलिस आयुक्त पर अपराध और उनके भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का आरोप लगा है।










संबंधित समाचार