
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विवादित आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ बुधवार को सख्त और बड़ा एक्शन लिया। पूजा खेड़कर की अफसरी को छीन लिया गया है। इसके साथ ही उनकी अस्थायी उम्मीदवारी को भी रद्द कर दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आयोग ने खेडकर के तमाम दस्तावेजों की जांच की और इसके बाद यूपीएससी ने खेडकर को सीएसई-2022 नियमों के उल्लंघन करने का दोषी पाया। दोषी पाये जाने के बाद खेडकर पर भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगाई गई है।
आयोग ने खेडकर पर भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगाई गई है। जिससे साफ है कि खेडकर अब आईएएस या आईपीएस नहीं बन सकेंगी।
Published : 31 July 2024, 4:24 PM IST
Topics : IAS IPS pooja khedkar UPSC नई दिल्ली पूजा खेडकर संघ लोक सेवा आयोग