झारखंड में सियासी भूचाल, पूर्व CM चंपई सोरेन 6 MLAs के साथ दिल्ली रवाना

झारखंड में सियासी तपिश बढ़ती जा रही है, बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व सीएम चंपई सोरेन आज सुबह की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 August 2024, 12:20 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेने को लेकर चल रही सियासी अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और उनके साथ 6 विधायक भी दिल्ली आ रहे हैं। 

इन सभी विधायकों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार JMM के जिन विधायकों से नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन कल रात कोलकाता के एक होटल में ठहरे हुए थे जहां उन्होंने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की। आज सुबह की फ्लाइट से वह दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने निजी स्टाफ के साथ सुबह की फ्लाइट से उड़ान भरी। ऐसी अटकलें हैं कि दिल्ली दौरे के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Published :  18 August 2024, 12:20 PM IST

Related News

Advertisement